GAIL Share Price: महारत्न कंपनी GAIL (India) Limited के दूसरी तिमाही (Q2FY26) के नतीजों के बाद ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म्स ने अपने रेटिंग्स और टारगेट प्राइस को अपडेट किया है. कंपनी का प्रदर्शन गैस ट्रेडिंग सेगमेंट में मजबूत रहा, लेकिन ट्रांसमिशन वॉल्यूम गाइडेंस में कटौती से वित्तीय अनुमानों में हल्का समायोजन किया गया है.
GAIL Share Target Price
JP Morgan ने GAIL Share Price पर अपनी Neutral रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस ₹186 से बढ़ाकर ₹195 किया है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी का गैस ट्रेडिंग बिजनेस मजबूत बना हुआ है, हालांकि ट्रांसमिशन वॉल्यूम में कमी आने से निकट अवधि में दबाव रह सकता है.
GAIL Share Price Brockers Suggestion
Jefferies ने महारत्न पीएसयू GAIL (India) पर Buy Rating बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस ₹205 से बढ़ाकर ₹210 किया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी का Q2FY26 EBITDA अनुमान से 15% अधिक रहा, जिसका श्रेय गैस ट्रेडिंग से बेहतर प्रदर्शन को जाता है. हालांकि ट्रांसमिशन सेगमेंट में कमजोरी है, लेकिन FY27 में वॉल्यूम रिकवरी और संभावित टैरिफ बढ़ोतरी से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. Jefferies ने कहा कि FY26 के लिए EBITDA अनुमान 6% और FY27 के लिए 2% घटाया गया है, लेकिन लंबी अवधि में ग्रोथ बरकरार है.
GAIL Share Price FY26
Nomura ने अपनी Buy Rating बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस ₹225 से घटाकर ₹223 किया है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के परिणाम अनुमान के अनुरूप रहे, जहां मजबूत मार्केटिंग मार्जिन ने कमजोर ट्रांसमिशन आय को संतुलित किया. Nomura ने बताया कि GAIL Share Price वर्तमान में लगभग 9.6x FY27F P/E और 1.2x FY27F P/B वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है, जो निवेशकों के लिए आकर्षक है.
Citi ने भी Buy Rating बनाए रखी है, लेकिन टारगेट प्राइस ₹220 से घटाकर ₹215 किया है. Citi ने बताया कि Q2FY26 EBITDA ₹3,200 करोड़ (-4% QoQ) रहा, जो अनुमान से बेहतर है. इसका कारण मजबूत गैस ट्रेडिंग प्रदर्शन और ट्रांसमिशन वॉल्यूम में सुधार रहा. Citi का कहना है कि मैनेजमेंट को गैस ट्रेडिंग की लाभप्रदता पर भरोसा है और नई पाइपलाइनों के शुरू होने से वॉल्यूम ग्रोथ में तेजी आ सकती है.
GAIL Q2FY26 Result Performance
वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में GAIL (India) का नेट प्रॉफिट 18% घटकर ₹2,823 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹3,453 करोड़ था. यह गिरावट पेट्रोकेमिकल मार्जिन में दबाव के कारण आई. कंपनी की कुल आय ₹35,031 करोड़ रही, जो सालाना आधार पर बढ़ोतरी दर्शाती है. हालांकि, पेट्रोकेमिकल सेगमेंट में लगभग ₹300 करोड़ का कर-पूर्व घाटा दर्ज हुआ. चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 24% घटकर ₹4,103 करोड़ रह गया.
GAIL Share Price Analysis
ब्रोकरेज हाउसेज़ का अनुमान है कि FY27 में GAIL (India) की ट्रांसमिशन वॉल्यूम में सुधार होगा और टैरिफ हाइक से कंपनी के लाभ में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. JP Morgan का मानना है कि अगर 10% टैरिफ बढ़ोतरी मिलती है, तो कंपनी के फेयर वैल्यू में करीब 11% की बढ़ोतरी संभव है.
Conclusion
कुल मिलाकर, Maharatna PSU Stock GAIL (India) पर ब्रोकरेज हाउसेज़ का रुख सकारात्मक बना हुआ है. Jefferies, Nomura, और Citi ने Buy रेटिंग बरकरार रखी है, जबकि JP Morgan Neutral है. कंपनी की मजबूत गैस ट्रेडिंग मार्जिन, नई पाइपलाइनों का लॉन्च, और FY27 में संभावित टैरिफ रिवीजन इसे लंबी अवधि के निवेश के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाते हैं.




